IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 25.04.2025 को श्रीमती धनिया बाई ठाकुर, पति श्री आर एस ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले पिता विश्वनाथ पिंगले के निधन उपरांत परिजन द्वारा नेत्रदान किया गया। लखोली राजनांदगांव निवासी श्रीमती धनिया बाई का निधन दिनांक 19.04.2025 एवं नेहरू नगर राजनांदगांव निवासी श्री रमेश पिंगले का निधन दिनांक 25.04.2025 को हुआ। उन्होंने जीवन के अंतिम क्षणों में भी समाज के लिए मिसाल पेश की है। निधन उपरांत दोनो पुण्यात्मा का नेत्रदान उनके परिजन के द्वारा किया गया। नेत्रदान व नेत्र मेडिकल कालेज रायपुर भेजने की प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज व अंधत्व नियंत्रण इकाई की टीम ने पूरा किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नेतराम नवरतन के मार्गदर्शन में कार्य सम्पन्न हुआ। वर्ष 2024-2025 में भी राजनांदगांव जिले में 16 नेत्रों का दान लेकर मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया था। इन नेत्रों से राज्य में चिन्हित अंधत्व से पीड़ित रोगियों को प्रत्यारोपण उपरांत नेत्र ज्योति प्राप्त हुई होगी।

मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि प्राप्त हो सकती है। नेत्रदान महादान है। मृत्युपरांत नेत्रदान करके आप भी किसी की जिंदगी में रौशनी ला सकते है। आइये इस नेक कार्य में भागीदार बने और दूसरों को दृष्टि का उपहार दें।

********

You missed

error: Content is protected !!