IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर वि०ख० – कवर्धा जिला – कबीरधाम में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम*

कवर्धा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं ट्रेड आई टी एवं ऑटोमोबाइल के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य ममता मिश्रा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक वेद प्रकाश साहू एवं गुमान सिंह के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण किया।

दस दिवसीय इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, और प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 1125 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार वर्षों में स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए हुनरमंद बनाया जाता है, जिसमें प्रति वर्ष अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य ममता मिश्रा , पालक गण धर्मेंद्र केसरी , डोमन चन्द्राकर , जुद्धू , दौवराम एवं गांव के गणमान्य नागरिक, पालकगण और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने उन सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप पूरी करने में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में व्यावसायिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अन्य विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने अंदर व्यावसायिक हुनर विकसित करना और स्व-रोजगार के लिए सक्षम बनाना बहुत महत्वपूर्ण है तथा अपने अच्छे कार्य कर के अपने माता पिता एवं अपने जिला का नाम रोशन करें । इंटर्नशिप में आई टी से 11वी , 12वी के 65 एवं ऑटोमोबाइल से 11वी , 12वी के 34 छात्रों ने इंटर्नशिप पूर्ण किया।

You missed

error: Content is protected !!