ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स.लोहारा ने संविधान निर्माता अम्बेडकर की जयंती मनाई
कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ व जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स.लोहारा के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन कर उनके उपलब्धियों को याद किया ।
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण पटेल, भगवान सिंह पटेल, चोवा राम साहू धन्ना नागराज, शरद बंगाली, भारत वर्मा, अंजू पटेल, शंभू पटेल, सुरेश पटेल, महाजन वर्मा, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


