IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

चौथिया मे जा रहे लोगो से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 20 से अधिक घायल

कबीरधाम। जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, विकासखंड लोहारा के सिंघनपुरी जंगल से साहू परिवार की बेटी की शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप वाहनो में लोग सवार होकर जा रहे थे। एक वाहन में पुरुष और दूसरे में महिलाएं थीं। सरोधा के पास पलानी घाट में महिलाओं को ले जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर  नीचे खेत में पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए।

 

You missed

error: Content is protected !!