IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 308/2021, 309/2021 धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा क्षेत्राअंतर्गत जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा दो टीम बना कर थाना पंडरिया क्षेत्र अंर्तगत सटोरियों पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही करते हुये आरोपी गणेश कुमार अचंल पिता ढलगन अंचल उम्र 47 वर्ष साकिन बैरागपारा पंडरिया, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम एवं अरूण चंद्राकर पिता रामूलाल चंद्राकर उम्र 30 वर्ष साकिन महली थाना कुण्डा के द्वारा अपने घर के सामने व मोबाईल दुकान के सामने लोगों को कम रूपये-पैसा लगाने पर अधिक रूपये मिलेगा कहकर सट्टा पट्टी लिख अवैध धन प्राप्त कर रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा रंगे हाथों धर दबोचा गया और गवाहों के समक्ष आरोपियों से नगदी रकम 1220/रुपये एवं सट्टा पट्टी तथा डांट पेन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

इस कार्यावाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक पंचराम वर्मा, रघुवंश पाटिल प्रधान आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, आरक्षक जेठू राम साहू, मोहम्मद तैय्यब रिजवी, सै. जेठू राम बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!