भाजपा की हुई शानदार जीत, कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ
7 नगरीय निकाय में खिला कमल, डिप्टी सीएम ने दी बधाई
कवर्धा। कबीरधाम जिले में जहां आज नगरी निकाय चुनाव को लेकर परिणाम की घोषणा की गई वहीं कबीरधाम जिले के अंतर्गत सात नगरीय निकायों में भाजपा की शानदार जीत हुई है हम आपको बता दे कवर्धा नगर पालिका से भाजपा से नपा अध्यक्ष पद पर जहां चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने शानदार 2980 मतों से जीत हासिल की। वहीं पंडरिया से मंजुला कुर्रे, पांडातराई से सरिता सोनी, सहसपुर लोहारा से संतोष मिश्रा, बोड़ला से विजय पाटिल, पिपरिया से घूरवाराम साहू, इंदौरी से मित्रीन बाई ने भाजपा से नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के लिए शानदार जीत हासिल की है इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सभी को बधाई भी दिया है।
हम आपको बता दे कि आज जहां नगर पालिका चुनाव को लेकर घोषणा होने के बाद राजनीतिक गुरु के गणित फेल होते हुए नजर आए वहीं जमकर भाजपाइयों ने जश्न मनाया व पटाखे फोड़े , डीजे धुमाल के साथ कवर्धा में भव्य रैली निकाली गई। जहां जगह-जगह रैली का स्वागत भी किया गया है । इसके साथ ही हमारे प्रतिनिधि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी से चर्चा भी किया चर्चा के दौरान नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें शानदार जीत मिली है इसके साथ ही नगर विकास को लेकर वे पहली प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगे वहीं जनता के हित को लेकर विशेष ध्यान देने की बात उनके द्वारा कही गई है वर्तमान समय में उन्होंने जनता के राय लेकर ही विकास कार्यों को मूर्त रूप देने पर जोर दिया है।
अब कहीं हम बात करें कवर्धा नगरपालिका पार्षद पद की जीत पर तो भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष सहित 19 पार्षदों ने जीत हासिल की है । इसके साथ ही कांग्रेस के 05 पार्षदों ने जीत हासिल की व 03 निर्दलीय प्रत्याशी ने शानदार जीत हासिल किया है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत – डिप्टी सीएम ने दी बधाई
नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी नगरीय निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह पार्टी की मजबूत स्थिति और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता का भी प्रतीक है।
श्री शर्मा ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत के बाद भाजपा और मजबूती से विकास कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी।
भाजपा की कड़ी मेहनत और जनता का विश्वास
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत भाजपा के समर्पण, मेहनत और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस जीत के बाद, हम और भी तेजी से विकास कार्यों में जुटेंगे।
जनता ने पार्टी के विकास कार्यों और नीतियों पर अपना विश्वास जताया
इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से यह साफ हो गया है कि कबीरधाम जिले की जनता ने पार्टी के विकास कार्यों और नीतियों पर अपना विश्वास जताया है। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत न केवल पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है,
विजय शर्मा ने यह भी कहा कि यह जीत उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आई है। उन्होंने आगे कहा की हमारे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास का प्रतीक है। हम हर कार्यकर्ता, नेता और जनता का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें इस मुकाम तक पहुँचाया है। हम जल्द ही इस विश्वास को और भी मजबूत करेंगे।
कबीरधाम जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी न केवल छत्तीसगढ़ राज्य में, बल्कि जिले स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। आगामी समय में भाजपा को लेकर लोगों का विश्वास और भी बढ़ने की संभावना है, और यह जीत पार्टी के लिए भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं का द्वार खोलेगी।

Bureau Chief kawardha