IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कवर्धा नगर पालिका चुनाव में भाजपा का प्रचार तेज़ , अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने किया सघन जनसम्पर्क*

कवर्धा – नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है | भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने डोर टू डोर जनसम्पर्क चालु कर दिया है | रविवार को भाजपा ने नगर पालिका क्षेत्र में अपना प्रचार बढाते हुए सभी वार्डो में जनसम्पर्क चालु कर दिया है वहीँ अध्यक्ष प्रत्याशी एक दिन में 3 -4 वार्डो तक पहुचने की कोशिश में अथक मेहनत में जुटे है | बाजे गाजे के साथ रविवार को जनसम्पर्क अभियान शुरू करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश ने वार्ड न 24,25,26,27,में सुबह से लेकर देर शाम तक जनसम्पर्क में लगे रहे | सोमवार को वार्ड 12,13,14,15,में सतत जनसम्पर्क किया | दुर्गा मंदिर -कालिका नगर -दर्री पारा -रुपेश जैन कालोनी -बावा पारा- रायपुर रोड-ठाकुर देव चौक -घोटिया रोड चौराहा -जुनवानी रोड -घोटिया रोड तिराहा -घोटिया फार्म -ठाकुर देव चौक-नवीन बाजार -बी आर टेलर्स-विक्की वीडियो -मारुति मेडिकल -दाना बाबू राईस मिल -दुर्गा मंच से शिव चौक -लोहारा नाका से बस स्टैंड तक जनसंपर्क किया गया |
अध्यक्ष प्रत्याशी जिन वार्डो में पहुच रहे है वहां व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है | इस बीच वार्ड के पार्षद भी अपने अपने वार्डो में व्यक्तिगत सम्पर्क में जुटे हुए है |
जनसम्पर्क कार्यक्रम में सभी वार्ड के प्रभारी ,पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ,अतुल देशलहरा ,मनहरण कौशिक ,राजेन्द्र सलूजा ,डॉ भाई राम साहू ,गुरु शरण गुप्ता ,डॉ अतुल देव वर्मा ,नूतन साहू ,मनोज साहू ,अशोक साहू गोलू,सचिन अग्रवाल ,दीपक ठाकुर ,सचिन गुप्ता ,तुषार साहू ,राकेश साहू ,राजा पियूष टाटिया ,श्रीकांत उपाध्याय ,मनोज गुप्ता ,सुरेन्द्र गुप्ता ,पवन जायसवाल ,हरीश साहू , संभु देवागन ,गोपाल सेन ,सविता ठाकुर ,सुनील साहू ,संजीव कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे |

You missed

error: Content is protected !!