IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वार्ड 27 के पार्षद पद के लिए भाजपा से संजीव कुर्रे हो सकते है पार्षद पद के दावेदार

कवर्धा:- नगर पालिका चुनावों में अब तक का सबसे बड़ा ध्यान वार्ड 27 पर केंद्रित हो गया है। इस क्षेत्र में युवा और जोश से भरपूर युवा भाजपा नेता संजीव कुर्रे ने वार्ड पार्षद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। संजीव कुर्रे वार्ड नं 27 विंध्यवासिनी वार्ड के निवासी है। वह अपने मजबूत जनसंपर्क और विकास कार्यों की प्रतिबद्धता के साथ वार्डो में रिकार्ड आवास और भूमि पट्टा प्रदाय करने वाले नेता के लिए जाने जाते हैं। उनके वार्ड में बने आवास की चर्चा राष्ट्रीय स्तर के साथ राज्य स्तर पर भी है।

युवा भाजपा नेता संजीव कुर्रे ने नगर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने और नगर के समग्र विकास के साथ संवारने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि सही नेतृत्व और मेहनत से पालिका अंतर्गत क्षेत्रों में बदलाव लाया जा सकता है।
संजीव कुर्रे की उम्मीदवारी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में उनके समर्थन की लहर है। निकाय निवासियों का कहना है, ऊर्जावान और समर्पित युवा नेता को समर्थन देने का अवसर मिलना हमारे वार्ड के लिए गर्व की बात है। वह निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव लाएंगे।”
इनके साथ युवाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों, बुजुर्गो में भी लोकप्रिय है।

संजीव कुर्रे अनुसूचित जाति से आते हैं तो भाजपा में वो 10 वर्षो से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जुझारू नेता है, भाजपा के अनेक पदों पर रहे और युवा मोर्चा भाजपा सदस्य वर्तमान में है।संजीव कुर्रे के समर्थन में युवाओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। लोग उन्हें नगर का भविष्य मानते हुए विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार देख रहे हैं।

 

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!