IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कांग्रेस में दावेदारी के लिए मची होड़, कांग्रेस प्रभारी नीता लोधी के समक्ष शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी*

कवर्धा: आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर कवर्धा शहर के सभी वार्ड के दावेदारों का बैठक आहूत किया गया था, बैठक में कवर्धा प्रभारी नीता लोधी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरी राम साहू, शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी की उपस्थिति में दावेदारों से चर्चा पर परीचर्चा कर आवेदन लिया गया, इस दौरान सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों साथ ही नगर पालिका में जीत हासिल करने के लिए नगरीय पदाधिकारियों से सुझाव लिया गया, नव नियुक्त कांग्रेस के शहर कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार टिकट देने के लिए कांग्रेस खुद कमेटी गठित करके वार्डों में जाएगा, टिकट मांग रहे दावेदारों कि वार्डों में पकड़ को जानने के लिए कांग्रेस कमेटी के गठित सदस्य वार्ड वासियों से मुलाकात करेंगे इसके पश्चात टिकट फाइनल किया जाएगा।
आपको बता दें सभी कार्यकर्ताओं को भी नगरी निकाय चुनाव में जिम्मेदारी दी जाएगी, प्रभारी ने वार्ड के दावेदारों एवं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाए जाने के दावेदारी करने वालों का बायोडाटा संकलित कर अपने साथ ले गए जिस पर वे विचार विमर्श करेंगे। जिला अध्यक्ष होरी साहू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है,अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने जो सभी वर्गों के लिए कार्य किये हैं, जो विकास कार्य किए है, निश्चित रूप से उनका लाभ कांग्रेस कमेटी के वार्ड प्रत्याशियों एवं नगरीय निकाय के अध्यक्ष प्रत्याशियों को होगा।

You missed

error: Content is protected !!