ग्राम मजगाँव में गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए सोनू साहू…
प्रति वर्ष की भांति अपने गृह ग्राम मजगाँव में गुरु घासीदास की 268वी जयंती समारोह में युवा नेता दाऊ सोनू साहू शामिल हुए। और सतनामी समाज के वरिष्ठजनों के साथ गुरु घासीदास व जैतखाम की पूजा-अर्चना कर समस्त ग्राम वासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। सोनू दाऊ ने बताया कि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन, दर्शन एवं आदर्श पुरे संत एवं मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। परम् पूज्य बाबा जी ने सम्पूर्ण विश्व को ज्ञान का जो अनमोल वरदान दिया है उसके लिए वे सदैव वंदनीय रहेंगे।
इस अवसर पर ग्राम पटेल दिनेश साहू, हरिकिशन कुर्र, नूतन साहू सरपंच, राजमहंत पं मानसिंग आनंद, दौवाराम साहू, कुमारधार आनंद, राजकुमार आनंद, मनोहर लहरिया,भारत आनंद, बुधारू जांगड़े, राजा आनंद, चीनू आनंद, फलित जांगड़े, राजेंद्र जांगड़े, नंदकुमार, सत्तू, सेऊक, किशुन,असकरण, जितेंद्र, धनराज, जगमोहन, नकुल, कृष्णा, रामा,पन्नालाल, प्रमुख रूप से ज्ञान के गंगा पंथी पार्टी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।


