IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत भागुटोला मे सुशासन दिवस का आयोजन किया गया

कवर्धा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर 2024 को पूरे कबीरधाम जिले में सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

आज दिनांक 25.12.2024 को ग्राम पंचायत भागूटोला में सुशासन दिवस मनाया गया उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर पवन पटेल, जयराम साहू, पारस पटेल, आनंदी राम पटेल, शिवकुमार साहू, शिव साहू व भारी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे।

सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रमुख चौक पर स्थित अटल चौक पर श्रमदान, स्वच्छता अभियान, सुशासन शपथ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्रामवासियों, पंचायत पदाधिकारियों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुशासन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण स्वच्छता अभियान रहा। ग्रामीणों और पंचायत पदाधिकारियों ने अटल चौक और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही सुशासन शपथ दिलाई गई, जिसमे उपस्थित जनसमूह को सुशासन की शपथ दिलाई गई।
अटल जी की कविताएं और विचार भी व्यक्त किए गए। ग्राम पंचायतों में अटल जी की कविताएं और उनके प्रेरणादायक विचारों को साझा किया गया। साथ ही सुशासन दिवस पर सामुदायिक भागीदारी रही, जिसमे महिला समूहों, युवाओं और ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।

You missed

error: Content is protected !!