IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 21.12.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय खेस एवं यातायात स्टॉफ द्वारा लगातार बुलेट वाहन चालक द्वारा मॉडिफाईड सायलेंसर लगाकर फटाके जैसे आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 102 वाहनों का सायलेंसर जप्त कर 08 वाहन चालकों का ईश्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं शेष वाहन चालकों का मौके पर कार्यवाही कर दोबारा मॉडिफाईड सायलेंसर नही लगाने समझाईश दिया गया। अभियान में जप्त मॉडिफाईड सायलेंसर को रोड रोलर चलाकर नष्टीकरण किया गया। मॉडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चलाते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जायेगा। यातायात पुलिस की सभी बुलेट वाहन चालकों से अपील है कि अपनी कंपनी से लगी हुई सायलेंसर लगाकर ही चलावें। यातायात नियमों का पालन करें एवं ध्वनि प्रदूषण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बने।

You missed

error: Content is protected !!