कवर्धा। कवर्धा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश सदैव किसानों के हित के लिए काम करती है। भाजपा किसान मोर्चा का उद्देश्य “समृद्ध राष्ट्र, खुशहाल किसान” बनाना है। विगत ढाई वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद-बीज तक की व धान खरीदी के समय बारदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है और राज्य सरकार ने अब तो बिजली की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी दुःखद और चिंताजनक है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए उक्त 6 बिंदुओं की मांग को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करें।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर एवं जिला भाजपा अनिल ठाकुर के निर्देशन पर व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर के निर्देशन पर चारो ब्लाक मुख्य्लो में किसानो के हित में एक दिवसी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमे राज्य पल के नाम एस डी एम को किसानो कि मांगो को लेकर ज्ञापन शौपा गया इसमें निम्न मांगे इस प्रकार हैं
1. प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें।
2. कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल बकाया बोनस प्रदाय करे।
3. अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए।
4. स्थायी पम्प कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करे।
5. सोसाइटीयों में खाद की नियमित आवक बनी रहे, व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे।
6. 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करें व बारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें। अतः आपसे निवेदन है कि इन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें ताकि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवहन पर कबीरधाम जिले के विकासखण्ड मे 14 सितम्बर को होने वाले भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रभारी एवं सह प्रभारी
पंडरिया में प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे मोतीराम चंद्रवंशी पूर्व विधायक पंडरिया,सह प्रभारी क्रांति गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा, सह प्रभारी अजीत चन्द्रवंशी जिला कोषाध्यक्ष ,गजपाल साहू मंडल अध्यक्ष
इसी प्रकार बोडला विकासखण्ड में प्रभारी रघुराज सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर,सह प्रभारी राजेन्द्र चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा,सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिवनाथ वर्मा,बरसाती वर्मा मंडल अध्यक्ष इसी प्रकार कवर्धा शहर में प्रभारी के रूप में रामकुमार भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, सह प्रभारी विरेन्द्र साहू जिला महामंत्री भाजपा,सह प्रभारी नितेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा,चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष
इसी प्रकार स. लोहारा विकासखण्ड में प्रभारी डॉ. सियाराम साहू पूर्व अध्यक्ष पिछडा वर्ग आयोग, सह प्रभारी जसविन्दर बग्गा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष पटेल, संतोष मिश्रा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bureau Chief kawardha