IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 02.12.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा शहर के रेवाडीह चौक एवं ट्रांसपोर्ट नगर चौक में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरूद्ध धारा 185 मो.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें वाहन क्रमांक मो.सा. सीजी 07 एई 3213 का चालक प्रकाश कुमार ठाकुर, मो.सा. सीजी 08 एसी 8296 का चालक नवीन मरकाम, मो.सा. सीजी 04 एलएच 5634 का चालक विरेन्द्र कुंवरदादरा एवं मो.सा. सीजी 08 एच 9614 का चालक शत्रुहन यादव, मो.सा.सीजी 08 एनए 2217 का चालक ललित पटेल, स्कूटी सीजी 08 एएच 3569 का चालक अश्वनी कुमार सोनी, मो.सा. सीजी 08 बी 7754 का चालक प्रीतम कुमार एवं मो.सा. सीजी 08 ए डब्ल्यू 4649 का चालक सुरेन्द्र कुमार वाहन चेकिंग के दौरान रोककर चेक करने से शराब सेवन करना प्रतीत होने पर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चेक करने पर शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने से मोटरयान अधिनियम की धारा 185 एम.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त कर सुरक्षार्थ यातायात कार्यालय में रखा गया है। इसी प्रकार बिना कागजात के 51 वाहनों, दुपहिया वाहन में तीन सवारी में 15 वाहन, रेड सिग्नल जंप 22 वाहन, बिना सीट बेल्ट 16 वाहन, दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट पर 05, ओव्हर स्पीड 01 एवं अन्य धाराओं में 45 वाहनों पर कार्यवाही कर कुल 162 वाहनों से 49400/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से अपील है कि शराब सेवन कर वाहन न चलायें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाये, दुपहिया वाहन में तीन सवारी एवं बिना हेलमेट लगाये न चलें। यातायात नियमों का पालन करें एवं दुर्घटनाओं से बचे।

You missed

error: Content is protected !!