राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के तहत केवल 86 दिनों के अंतराल में ही छत्तीसगढ़ में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर कीर्तिमान रचा है। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। इस बात को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। इतने कम दिनों में 60 लाख सदस्य बनाना निश्चित ही यह छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अथाह विश्वास एवं समर्थन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
