IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 25 नवम्बर 2024। शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी युद्ध स्तर पर की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन प्रशासनिक अमला धान खरीदी के कार्य में लगा हुआ है। जिले में 1 लाख 32 हजार 729 पंजीकृत किसानों से 77 लाख 37 हजार 570 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 16 हजार 378 पंजीकृत किसानों से 780636.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी है। शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।  धान उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर का नंबर 18002333663 चस्पा किया गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से अच्छी गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, पतला एवं सरना धान की खरीदी की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!