IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मोहला 20 नवंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के भीतर अवैध भण्डारित धान की जांच की जा रही है, इसी जांच के दौरान बांधाबाजार तहसील अं.चौकी के फर्म सीताराम गौरीशंकर खण्डेलवाल के गोदाम की जांच की गई। गोदाम में 2063 बोरी में 864 क्विंटल धान रखा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में फर्म के मुनीम से दस्तावेज मांगा गया। मुनिम के द्वारा दस्तावेज न होने की जानकारी दी गई। दस्तावेज न पाये जाने के कारण संपूर्ण धान 864.00 क्विंटल को मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर फर्म के मुनीम के सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक श्री विश्वनाथ, श्री हेमंत नायक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!