IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

परियोजना तरेगाव जंगल में कार्यकर्ता व सहायिका सम्मान समारोह आयोजित

कवर्धा। आज दिनांक 13/11/24 को परियोजना तरेगाव जंगल में कार्यकर्ता व सहायिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के विशेष अथितिगण-  काशीराम उइके (अध्यक्ष मंडल भाजपा बोड्ला), नरेश चन्द्रवंशी ( जनपद सदस्य बोड्ला),  बजरहा पटेल ( जनपद सदस्य बोड्ला), मोहन धुर्वे ( जनपद सदस्य बोड्ला),  मनोज नायक,  तिहारी साकत ( शक्ती केंद्र प्रभारी),  नारायण यादव ( पूर्व सरपंच चेन्द्रादादर),  लालाराम धुर्वे, नर्बदीया ( जनपद सदस्य बोड्ला) – सम्मिलित हुये। समारोह की शुरुवात अथितियो के स्वागत फूल माला व तिलक के साथ हुआ, साथ ही सुगंधित पुष्प गुच्छ से परियोजना अधिकारी तरेगांव जंगल जागेश्वर सोरी ने सभी अथितियो का सत्कार किया साथ ही सभी सेक्टर पर्यवेक्षको के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

जन प्रतिनिधिअतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य गीत आंगनवाड़ी बच्चों के द्वारा गाया गया, सभी ससम्मान राज्य गीत में शामिल हुए। जनपद सदस्य एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्रवंशी ने संबोधित कर राष्ट्र के भविष्य के नागरिक को गढ़ने वाली और महिला जागरुकता के लिए कार्यरत सभी आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त कर शुभकामना प्रदान की।

जनपद सदस्य और भाजपा के मंडल अध्यक्ष कांसीराम उयके ने अपने संबोधन में बच्चो और महिलाओं की सेवा कार्य में लगी हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के प्रति नम्र और सहयोगात्मक रुख से मार्गदर्शन की अपेक्षा परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर से किया गया ,इस सम्मान कार्यक्रम की सराहना की गई। चारो सैक्टर की कार्यकर्ता- शिवकुमारी (बाटिपथरा 1), दसिया परते ( कुकरापानी 1), उषा चन्द्रवंशी (छाटा 3) , केशरिया ( बैजलपुर 2) एवं सहायिका बेदीया मरकाम (बाटिपथरा 1), सोहना (दलदली), दुजा बाई (बैजलपुर), द्रोपति पटेल (छाटा 3) – का सम्मान जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रशस्ति पत्र ,उपहार एवं श्रीफल देकर मंच में किया गया व उनके कर्यो की सराहना की गई। आंगनबाड़ी बच्चो द्वारा कविता पाठन व बालगीत के साथ नृत्य प्रदर्शित किया गया।  जिला पंचायत सदस्य मुखिराम मरकाम दोपहर में कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर शोभा बढ़ायी व कर्यकर्ता-सहायिकाओ में उत्साह बढ़ाया। साथ ही मरकाम द्वारा प्रतिभागियो को राशि पुरस्कृत किया गया।
कार्यकर्ताओ द्वारा आंगनबाड़ी में ECCE के तहत बनाये गये TLM (teaching and learning material) जिसमे कागज और पुट्ठे के बनाये घर, फूल, खिलौने, एवं बच्चो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के बरतन व खिलौने इत्यादी की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का बच्चो के पालक, जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा अवलोकन एवं सराहना की गई। ECCE के अन्तर्गत ही आंगनबाड़ी बच्चो के द्वारा फैंसी ड्रेस किया गया जिसमे में कोई पुलिस अफसर तो कोई डॉक्टर बना, किसी ने पूर्व-काल आदिवासी ग्रामीण का वेश धरा तो किसी ने बैगा महिला के वेश में सबकी सराहना बटोरी ।
चारों सैक्टर की कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण आहार व्यंजन का प्रदर्शनि लगाई गई , श्री अन्न व विविध प्रकार के अनाज से बने व्यंजनों का जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा अवलोकन व प्रशंसा की गई।

प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक शाला ग्राम तरेगांव जंगल, के शिक्षक यादव से समन्वय करते हुए बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठन, मनमोहक एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों दर्शकों द्वारा सराहना और राशिपुरस्कार दिया गया।साथ ही परियोजना से ईनाम भी दिया गया। परियोजना से कार्यकर्ता सहायिका ,पर्यवेक्षकों (जिज्ञासा देवांगन, करुणा वर्मा व धनेशवरी कश्यप) तथा परियोजना तरेगाव जंगल स्टाफ (हुलेश धुर्वे, रामधार साकत व दिनेश साकत) द्वारा एवं स्कूल शिक्षकों के सराहनीय योगदान से परियोजना स्तरीय कार्यकर्ता सहायिका सम्मान, ecce गतिविधि कार्यशाला का शिविर जनप्रतिनिधियों की और ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति में स्वल्पाहार वितरण के साथ शानदार समापन किया गया।

You missed

error: Content is protected !!