IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बने गहरे अवदाब के कारण मौसम में बदलाव आ चुका है। इसकी वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार बन बड़े है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी कर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। अधिकांश जिलों को रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट में रखा गया है। जोन अनुसार जिलों के नाम आप विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में देख सकते है, जो न्यूज़ में दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार सुबह तक हुई बारिश का रिकॉर्ड भी आप PDF फाइल में देख सकते है। इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक गहरा अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे हुए उत्तरी अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगातार आगे बढ़ते हुए अगले 48 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश को पार करते हुए कमजोर होने के बाद एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दिशा, अहमदाबाद, इंदौर, होशंगाबाद, गहरा अवदाब के केंद्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा से उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक मध्य प्रदेश होते हुए स्थित है।
आज दिनांक 14 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दुर्ग संभाग और दुर्ग संभाग से लगे हुए बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है तथा बाकी सभी संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/09/rainfall-12_210914_114725.pdf” title=”rainfall (12)_210914_114725″]
कल दिनांक 15 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के बिलासपुर संभाग के पूर्वी मध्यप्रदेश से लगे जिलों में और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!