IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 09.11.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 86 वाहनों पर कार्यवाही कर 31000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट पर 26, तीन सवारी में 26, बिना कागजात 15, नो पार्किंग 11 एवं बिना नंबर वाहनों में 08 वाहनों में कार्यवाही किया गया है। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। साथ ही राजनांदगांव पुलिस की आम जनता से अपील है कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, तीन सवारी न चलें यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहें।

You missed

error: Content is protected !!