IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मोहला 04 नवंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गत दिवस रविवार को धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी किसानों से पंजीकृत रकबा के अनुसार धान खरीदी करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। किसी भी धान खरीदी केंद्र में किसी भी किसान को किसी प्रकार की अवस्था ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखने कहा गया है। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या, पंजीकृत रकबा की जानकारी ली। इसके साथ ही  इस वर्ष धान खरीदी के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी ली गई। उन्होंने बैठक में वन अधिकार पट्टा के अंतर्गत पंजीकृत किसानों की सूची का मिलान वन विभाग से करने कहा है। धान खरीदी हेतु सभी समिति का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में  बारदानों की उपलब्धता, धान बेचने आने वाले किसानों के लिए छाया हेतु शेड की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान धान में नमी का नाप अवश्य किया जाए। धान खरीदी केंद्रों में धान की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुमति से तराजू से तौल करने कहा गया है। खरीदे गए धान का संग्रहण के लिए पर्याप्त मात्रा में धान संग्रहण केंद्र की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो यह प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी, उप संचालक कृषि विभाग, जिला प्रबंधक मार्कफेड, जिला प्रबंधक नान, सहायक पंजीयक सहकारी संस्था, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, नोडल अधिकारी कृषि एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!