IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता बुधवार सुबह अधिकारियोें के साथ पेयजल सप्लाई के समय मोहारा बस्ती का निरीक्षण कर कम पानी आने वाले क्षेत्र में नागरिकों से रूबरू हो समाधान करने का आश्वासन दिये।
सबसे पहले आयुक्त श्री गुप्ता मोहारा बस्ती के कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं आने की शिकायत पर पेयजल सप्लाई के समय अधिकारियों के साथ सुबह पहुचे और लोगों से रूबरू हो पानी आने की जानकारी लिये। लोगों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पानी की बहुत दिनों से समस्या है, कुछ घरों में थोडा पानी आता है और कुछ घरों पानी आता ही नही। आयुक्त ने पार्षद प्रतिनिधि श्री अवधेश प्रजापति से भी चर्चा किये, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चढ़ाव क्षेत्र में पानी की समस्या ज्यादा है, इसका निराकरण करने वाल्व की सेटिंग देखे, टंकी पूरी भरने के पश्चात सप्लाई करे, अच्छे से निरीक्षण कर, प्लान कर समाधान करे।
आयुक्त श्री गुप्ता जल संयंत्रगृह मोहारा निरीक्षक के दौरान कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी लिये, प्लांट के प्रभारी ने तीन सिप्ट में कार्य होने एवं प्रत्येक कर्मचारियों द्वारा करने वाले कार्यो की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि एलम, ब्लीचिंग तथा क्लोरिन गैस व अन्य आवश्यक सामाग्री का पर्याप्त भंडारण रखे, मशीन आदि को दुरूस्त रखे, सभी पंप चालू रखे, वोल्टेज समस्या के कारण पंप नही चल पा रहा है उसके लिये विद्युत ऐसीपी लगावे, जिससे सभी पंप चल सके।
आयुक्त ने मोहारा मेला स्थल का जायजा लेकर ठेकेदार से काम में तेजी लाने निर्देशित करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके से कहा। मोहारा मेला के पूर्व मंच का निर्माण पूर्ण करने तथा मेला पहुच मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई निरीक्षण के दौरान वार्ड में नियमित साफ सफाई के अलावा डिवाईडर के किनारे सफाई कर कचरा उठवाने स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। उन्होंने मोहारा एसएलआरएम सेन्टर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, श्री अनुप पाण्डे, श्री डाकेश्वर कर्ष व श्री युवराज कोमरे, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!