IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 24 अक्टूबर 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में राजनांदगांव की महिला कृषक हित समूह आत्मा योजना द्वारा संचालित आर्गेनिक फूड प्लाजा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां मिलेट्स से बने उत्पाद अंतर्गत भाकर बड़ी, सेव, लड्डू, मुरकु, सलोनी, पापड़ तथा सीताफल आईसक्रीम, बेल एवं अंबाडी का हर्बल साफ्ट ड्रिंक की महिला कृषकों द्वारा बिक्री की जा रही है। धान का झालर सहित अन्य उत्पाद बिक्री किए जा रहे हैं।
उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि जिले में लघु धान्य फसल रागी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर रागी कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर, बोरान, जिंक एवं एमिनो एसिड, हाईओ केमिकल से भरपूर होते है। आधुनिक जीवन शैली में रागी को भोज्य पदार्थ में शामिल करने से कई तरह की बीमारियों दूर होती है। मधुमेह, हृदय रोग संबंधी बीमारियां, आस्टियोपोरोसिस, कैंसर, अल्सर, मोटापा जैसी बीमारियों के लिए औषधीय गुणों से भरपूर है।

You missed

error: Content is protected !!