IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आरोग्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा रविवार को सेंट पीटर स्कूल के सामने डोंगरगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर स्व. अड़ी गणवीर जी की स्मृति में लगाया गया था। इस शिविर में अस्पताल संचालक नरेंद्र पुष्प लता गणवीर, अखिलेश नारायण सिंह, डॉ. वीरू सिंह, डॉ. प्रशांत चौधरी, डॉ. वर्षा पाटील, ओम डेंटल क्लीनिक से श्रीमती साहू और गंगा डायग्नोस्टिक केंद्र से रामेश्वर साहू उपस्थित रहे। संचालक ने बताया कि शिविर में विभिन्न तरह के बीमारियों की जांच निशुल्क की गई। मरीज को उचित सलाह के साथ दवाइयां भी वितरित की गई। लगभग 250 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। संचालक ने बताया कि भविष्य में जनहित की दृष्टि से इस तरह के निशुल्क जांच शिविर और भी लगाए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!