IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बहु से बात करने पर ससुर ने पड़ोसी पर टांगिया से किया हमला, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, आयें दिन कुछ-न-कुछ घटना समाने आ रही है, ताजा मामला कवर्धा सीटी कोतवाली क्षेत्र के सरेखा गांव का है, जहां गुरुवार को बाबूलाल साहू ने गोवर्धन साहू पर टांगिया से वार कर दिया, जिससे गोवर्धन साहू गंभीर रुप से घायल हो गया, घटना के बाद ग्रामीणों ने गोवर्धन साहू की जान बचाई और डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल का इलाज जारी है, वही पुलिस ने हमलावर आरोपी बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है घटना
जानकारी के मुताबिक आरोपी की बहू गोर्वधन साहू से बात कर रही थीं, जिसपर बाबूलाल बहू को गैर मर्द से बात करता देख आगबबूला हो गया और घर से टांगिया लेकर आया और पीछे से गोवर्धन पर हमला कर दिया, हमले में गोवर्धन के सीर और पीट पर गंभीर चोट आया है, घायल की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाबूलाल को पकड़ लिये, और पुलिस को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया गया।

पुलिस बयान
कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया की ग्राम सरेखा में बाबूलाल साहू नाम के व्यक्ति ने अपनी बहू को गांव के ही गोवर्धन साहू के साथ अवैध संबंध की आशंका में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You missed

error: Content is protected !!