IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सड़क बना दो साहब तो ये गली से दूर होगी गंदगी

पंडरिया के वार्ड क्रमांक 2 के इस गली से गुजरना गवारा नहीं, पर मजबुरी है

पंडरिया : नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 2 की इस गली से गुजरना इतना आसान नहीं अगर गिर गए तो वापस घर लौटना पड़ेगा । दरअसल गोपी बंध पारा और समरू पारा को जोड़ने वाली इस गली में 12 महीने सड़को पर नाली का गंदा पानी जमा रहता है जिससे बीमारी फैलने का तो खतरा बना रहता है । इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी काफी परेशान रहते है । इस नाली की समस्या को लेकर कितनो बार आवेदन दिया गया लेकिन अब तक किसी ने इनके आवेदन की सूद नही ली । बताया जा रहा है की इस गली में सड़क निर्माण नही हो पाने के कारण आम लोगो को नाली के पानी के ऊपर से गुजरना पड़ रहा है और आए दिन ये परेशानी बनी रहती है। वार्ड के लोगो ने जल्द इस गली में सड़क निर्माण करने की मांग की।

You missed

error: Content is protected !!