IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहूल देव शर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देशन पर चौकी तुमडीबोड स्टाफ के द्वारा दिनांक 04.09.2024 को ग्राम तुमडीबोड के गौठान में स्थित शिव मंदिर के दान पेटी को राड से तोडकर उसमें रखे लगभग 3000/रु. को चोरी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल भेजा गया एवं विधि से संधर्षरत अपचारी बालक के साथ विधि सम्मत कार्यवाही की गयी एवं आरोपियों से चोरी किये गये रकम को जप्त किया गया।
आरोपीगण -01. ईस्टपाल कोरे उर्फ राहुल पिता जयपाल कोरे उम्र 18 साल 07 माह निवासी रामनगर तुमडीबोड ओपी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राज0
02. ओमकार उइके पिता स्व0 नेतराम उइके उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 05 रामनगर तुमडीबोड ओपी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राज0
03. विधि से संधर्षरत अपचारी
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी.कैलाश चंद्र मरई, सउनि अनिल कुमार यादव, आर. लोकेश साहू, आर. देवानंद परतेती, आर. संजय यारदा की भुमिका सराहनीय रहा है।

You missed

error: Content is protected !!