IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक्स रिपोर्टर न्यूज़ । राजनांदगांव

मौसम और दूषित पानी के प्रकोप से इन दिनों डायरिया तेजी से फैल रहा है। घुमका और डोंगरगांव क्षेत्र के पांच गांव में डायरिया फैलने की जानकारी सामने आई है। 30 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इन गांव में 4 से 5 मौत भी हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौत का कारण दूसरा बता रहे हैं।
जानकारी अनुसार घुमका क्षेत्र के ग्राम कांकेतरा, पार्रिखुर्द, मोहन्दी और डोंगरगांव इलाके के रामपुर और नवागांव में डायरिया के केसेस सामने आए हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सर्वे शुरू कर दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ बीएल तुलावी और डाटा मैनेजर अखिलेश नारायण सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में सर्वे करने पहुंची और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना। अधिकारियों की माने तो गांव में डायरिया के रोकथाम के लिए दवाइयो का वितरण किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन ने बताया कि मौसम और दूषित पानी की वजह से डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। गांव में घर घर जाकर दवाइयो का वितरण किया जा रहा है। पहले से स्थिति सुधर रही है। इन गांव में जो मौत हुई है। वह डायरिया से नहीं हुई है। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
******

You missed

error: Content is protected !!