IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 3 जुलाई। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता निगम सभागृह में आहुत स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारियों से स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिये एवं कहा कि सभी वार्डो में निगम के सफाई मित्र निर्धारित समय तक साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुये सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखेंगे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि चुकि वर्तमान में ठेका वार्डो में सफाई ठेका निरस्त होने के कारण साफ सफाई प्रभावित हो रही है, उन वार्डो में भी निगम के सफाई मित्रों से सफाई कार्य कराया जाना है, जिसके लिये सभी वार्डो में सफाई मित्रों को बाट कर सफाई कराना है। उन्होंने कहा कि सभी सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी प्लानिग कर निर्धारित समय तक सभी वार्डो में सफाई करायेगे। शहर के प्रमुख मार्गो के अलावा, बाजार व व्यवसायिक क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना है। पार्षदों एवं नागरिकों की शिकायतों का यथासंभव निराकरण करना है। किसी भी प्रकार की परेशानी में उच्च अधिकारियों को अवगत कराना है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने वार्डवार कार्यरत सफाई मित्रों की जानकारी लेते हुये कहा कि जो कर्मचारी ठीक से काम नहीं करते तथा अनुपस्थित रहते है उन्हंे समझाईस देवे, लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे,उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी भेजे। उन्हांेने कहा कि इस विषम परिस्थिति मेें सिमित संसाधनों में कुशलतापूर्वक कार्य करना है, अपने सफाई मित्रों को अच्छा कार्य करने प्रेरित करे। शहर में यह संदेश देवे की निगम के नियमित कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे है। बारिश को ध्यान में रखकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करे, पानी भरान क्षेत्रों के नाली नालो की समुचित रूप से सफाई करे। नागरिकों को भी सफाई के प्रति जागरूक करे, स्वच्छता अपनाने समझाईस देवें।
बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सहित मिशन क्लीन सिटी प्रभारी, सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!