IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 28 जून 2024। शासन के निर्देशानुसार बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2024 का आयोजन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा।

0-5 वर्ष के बच्चों में मृत्यु का एक मुख्य कारण डायरिया भी है, जिसके शीघ्र निदान एवं उपचार से शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।

 

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2024 के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!