IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कबीरधाम जिले में पहली बार वाहन चालकों का प्रमोशन शासकीय वाहन एवं परिजनों के समक्ष।*

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जिले के दो आरक्षक चालकों के कंधे पर फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।*

*पुलिस कप्तान द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को मुंह मीठा करा उज्जवल भविष्य के लिए दिया गया शुभकामनाएं।*

कवर्धा। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 में जिला पुलिस कबीरधाम के दो आरक्षक चालक (एम.टी.) (1) आरक्षक चालक क्रमांक 81 यशवंत बैस,(2) आरक्षक चालक क्रमांक 256 अनिल कुमार सेन का प्रधान आरक्षक चालक (एम.टी.) के पद पर पदोन्नति हुआ है। जिन्हें आज दिनांक -19.06.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवीन वाहन एवं पदोन्नत आरक्षकों के परिजनों के समक्ष पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा एक-एक कंधे में फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया, साथ ही पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को स्वयं अपने हाथों से पुलिस कप्तान द्वारा मुंह मीठा कर पदोन्नति के लिए बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, एम.टी.ओ.  शोभाराम पटेल एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

You missed

error: Content is protected !!