रोजगार सहायक के ऊपर लगा राशि गबन का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत,कार्यवाही की मांग
बोड़ला :— जनपद पंचायत बोड़ला के घोंघा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने घेरा जनपद पंचायत कार्यालय, ग्राम जैताटोला ग्राम पंचायत घोंघा के रोजगार सहायक के ऊपर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण के कार्य की स्वीकृति दिनांक 13 /3/2024 एवं अंजोर तालाब गहरीकरण कार्य की स्वीकृति दिनांक 1/9 /2023 को स्वीकृत हुआ था। जिसे दिनांक 22/05/24 को कार्य कराया गया। दोनों तालाबों में मात्र 17 दिन ही ग्राम् वासियों को कार्य कराया गया है जब गांव वाले के द्वारा मस्टर रोल निकाला गया तब पता चला कि उक्त कार्य दिनांक 22/4/2024 एवं 9/5/2024 से प्रारंभ हो चुका है एवं एक एक सप्ताह का काम होना बता कर मजदूरी भुगतान किया जा चुका है।
रोजगार सहायक के द्वारा अपने करीबियों के नाम भरकर राशि गबन किया गया है जबकि दिनांक 22/ 5/.2024 के पूर्व उक्त दोनों तालाबों में कोई कार्य नहीं हुआ है। ग्रामवासियों का यह भी कहना है कि, रोजगार सहायिका कार्य स्थल पर नहीं आती उनका पति कार्य करता है और कार्य के बारे में पूछने पर अपशब्द कहता है । लगभग 100 से 200 की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास पहुँचकर जांच के लिए आवेदन दिया गया है एवं कार्यवाही की मांग की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष भारती के द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।



