IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत भेंड्रा सचिव का हुआ शिकायत, वृद्धा पेंशन के नाम पर पैसों को मांग

कवर्धा। पूरा मामला सहसपुर लोहारा जनपद के ग्राम पंचायत – भेंड्रा का है जहां पर वृद्धावस्था पेंशन के लिए महिला के द्वारा जब पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया तो सचिव के द्वारा पैसों का मांग किया गया। धुरकुंवर पति धनुक ग्राम भेंड्रा नवागांव ग्राम पंचायत भेंड्रा की निवासी ने बताया कि जब वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन देने गई तब पंचायत सचिव रतन साहू द्वारा 1000/- एक हजार रुपये की मांग किया गया और कहा कि पैसे देने पर ही आपका पेंशन बनेगा।

जिसकी शिकायत महिला द्वारा जनपद पंचायत में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया गया। यह नया मामला नहीं है ऐसे कई मामले और कई शिकायत सचिवों के खिलाफ हो चुका लेकिन सचिवों का हौसला बुलंद क्योंकि कार्यवाही के नाम पर सिर्फ निलंबित किया जाता है नौकरी जाने का खतरा नहीं रहता है जिसके चलते ऐसे कर्मचारी का हौसला बुलंद रहता है अधिकारी भी शिकायत के बाद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करते हैं जिसके चलते आमजन जनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है अब शिकायत के बाद देखना यह है भेंड्रा पंचायत सचिव रतन साहू के ऊपर क्या कार्यवाही किया जाता है या सिर्फ आवेदनो में सिमट कर रह जाएगा शिकायत।

You missed

error: Content is protected !!