राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा चुनाव का परिणाम यह बताता है कि किस प्रकार 5 साल एडीबी कार्यालय को, संगीत विश्वविद्यालय को लेकर भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से सौतेला व्यवहार किया। राजनांदगांव विधानसभा की जनता ने वोट के माध्यम से पूरे 8 विधानसभा में सर्वाधिक 57000 से अधिक वोटो से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को प्रचंड मतों से विजय दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनंदगांव विधायक विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को जनता ने खूब प्यार दिया। जिसका परिणाम राजनांदगांव विधानसभा की जनता ने 57000 से अधिक वोटो से
लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में मतदान किया और भूपेश बघेल को चारों खाने चित कर दिया। जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने रायपुर पहुंचकर डॉक्टर रमन सिंह जी को अनेक अनेक बधाई शुभकामनाएं दी। जिसमें देवशरण सेन, जिला भाजपा केझुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज निर्वाणी, अनिल नागवंशी, एनके साहू, प्रमोद साहू, राजेश यादव, कृष्णा तिवारी, दीपेश शिंदे, रजत वैष्णव, तुमेश, गौरव सोनबॉयर, सुखप्रीत गुप्ता, प्रिंस भाटिया, विनोद श्रीरंगे, मुकेश ध्रुव, चेतन यादव, अनंत बिहारी नागवंशी अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
