IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 05.06.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार खेस, श्री नवरतन कश्यप सउनि श्री येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात टीम द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, फौव्वारा चौक तक पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में खड़े कुल 34 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 10200 रूपये जुर्माना वसूला गया।

यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की आम जन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करे एवं असुविधा से बचे।

You missed

error: Content is protected !!