IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांवभारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदले 6 महीने हो चुके है लेकिन नगर निगम राजनांदगांव और जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों की आदत अभी भी नहीं बदली है। 5 साल कांग्रेस राज में जिस तरह से उन्होंने भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के साथ मिलकर किया। अब वही भाजपा के साथ करना चाहते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखें यह भाजपा की सरकार है। यहां पर यह सब नहीं चलेगा। समय रहते अपनी आदत आचरण और व्यवहार को सुधार लें। निष्ठा और ईमानदारी से काम करना शुरू कर दें। फोटो बाजी कर अखबार में छपवाना बंद कर दें।

नहीं जम रहा है तो अपना तबादला स्वयं करवा ले। क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है और यह राजनांदगांव है। अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाना है, कमीशनबाजी औऱ भ्रष्टाचार करना है तो अपनी व्यवस्था बनाएं और यहां से अपना स्थानांतरण करवा ले। ऐसे लोगों को यहां पर रहने भी नहीं दिया जाएगा, जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। वह अधिकारी खास तौर पर ध्यान रखें जो कांग्रेसियों की चाटुकारिता अभी भी कर रहे हैं। क्योंकि अब यहाँ भाजपा की सरकार है।

error: Content is protected !!