IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने, शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था।

जिसके तहत् थाना गैंदाटोला, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, ओपी चिखली, मोहारा, एवं थाना यातायात पुलिस एवं द्वारा दिनांक 22/05/2024 को आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालो के कुल 87 प्रकरण में 26,800/-रूपये समंस शुल्क कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया।

error: Content is protected !!