IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 22.05.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार खेस, सउनि श्री येनलाल चन्द्राकर एवं अशोका बिल्डकॉन दुर्ग के इंजीनियर श्री हेमंत सहारे के साथ संयुक्त रूप से जिला राजनांदगांव के सड़क दुर्घटनाओं के आधार में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट अंजोरा बायपास, टेडेसरा, देवादा, सोमनी बस्ती, पार्रीनाला, बरगा, रीवागहन, महाराजपुर, चिचोला एलबी नगर मोड़ में होने वाले अत्यधिक सड़क दुर्घटनाओें के कारणो एवं उनमे कमी लाने हेतु दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट स्थल के आसपास स्थित ढाबा एवं पेट्रोल पंप के संचालको को सड़क पर अनावश्यक वाहन न खड़ा करने समझाईश दी गई।

ब्लैक स्पॉटो में साईन बोर्ड, रोड मार्किंग, रम्बलर ब्रेकर, हाई मास्क लाईट एवं यातायात स्टापर लगाकर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़को पर बैठे आवारा मवेशियों को हाईवे एवं संबंधित थाना पेट्रोलिंग के द्वारा हटाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया।

You missed

error: Content is protected !!