IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक- 11.05.2024 को प्रार्थिया भूमिका जाम्बुलकर निवासी कुर्रूभाठ थाना डोंगरगढ़ के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक- 10.05.2024 को दोपहर 12ः30 बजे सायकल में डोंगरगढ़ से घर जा रही थी रास्ते में सामने तरफ से एक मोटर सायकल में तीन बादमाश पास आकर लड़की को सायकिल सहित धक्का देकर गिरा दिये और उसके मोबाईल फोन आधार कार्ड लूट कर फरार हो गये थे पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चंद्रा द्वारा अपने टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुये, एक आरोपी दीपक बाघमारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में अन्य दो आरोपी फरार थे। जिसमें से एक आरोपी अमित बंजारी पिता अशोक बंजारी उम्र 30 साल घुरवाटोला डोंगरगढ़ निवासी को आज दिनांक 14.05.2024 को गिरफ्तार कर एवं लुटे हुये दस्तावेज को जप्त कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

 

You missed

error: Content is protected !!