IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 12.05.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, निरी. श्री अजय खेस, नवरतन कश्यप, सउनि श्री येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव एवं यातायात टीम द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, सिनेमा लाईन, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, फौव्वारा चौक, जलाराम स्वीट्स के सामने अव्यवस्थित नो पार्किंग में खड़े 96 वाहनों पर कार्यवाही कर 28800 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात विभाग का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।

You missed

error: Content is protected !!