IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*गुरूनाला में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक आज गुरूनाला में चल रहे सफाई कार्यो का जायजा लेने पहुंचे। गुरूनाला सफाई कार्य सुचारू ढंग से किये जाने हेतु निर्देशित भी किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने बताया कि विगत 4-5 दिनों से गुरूनाला का सफाई कार्य किया जा रहा है गुरूनाला का सफाई कार्य किये जाने हेतु सीमांकन करते हुए चैन माउंटेन पोकलेन व सफाई कर्मचारी की मदद से सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है जो बरसात पूर्व सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होनें बताया कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कराया जा रहा है बरसात शुरू होने से पहले ही संपूर्ण गुरूनाला का सफाई पूर्ण कर लिया जायेगा, ताकि बरसात के दिनों में निचली बस्तियों में पानी न भरे व निवासरत परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होनें बताया कि गुरूनाला की सफाई कार्य हेतु नगर पालिका टीम जुटा हुआ है आज गुरूनाला निरीक्षण में शहर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी, पार्षद सुनील साहू, सभापति प्रतिनिधि अनिल साहू, कबीरपंथ ज़िलाध्यक्ष ईश्वरी साहू, समाज सेवक नरेश मानिकपुरी, अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष बिहारी धुर्वे साथ में उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!