IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
मोहला 6 मई 2024। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज मानपुर विकासखंड के उपार्जन केन्द्रो से धान उठाव का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र सीतागांव का निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्र में फैले हुये धान को व्यवस्थ्ति करने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया। उपार्जन केन्द्र में अपने समक्ष धान का भौतिक सत्यापन कराया गया।
जिसमें धान की कमी पाये जाने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं। जवाब संतुष्टी प्रद नही पाये जाने पर कड़ी कार्यावाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम मे उपार्जन केन्द्र ओैंधी एवं सरखेड़ा का निरीक्षण कर प्रभारी के विरुध्द नोटिस जारी किया गया है। समिति प्रबंधकों को बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों मे धान की शार्टेज मान्य नहीं किया जायेगा।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री अमित योगी, खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके, बैंक नोडल श्री एस.एल. ठाकुर, एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!