IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। तीजा पर्व के पहले ही प्रदेश सरकार ने लाखों महिलाओं को तीजा में तोफा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा अब तक लिए गए कर्ज को माफ कर दिया है। इससे महिला समूह से जुड़े महिलाओं को अधिक लाभ मिलेगा। शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा पर्व के दो दिन पहले महिला स्व सहायता द्वारा लिये गए 12.77 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिया है। इससे गांव गांव में महिला समूह बनाकर शासन की योजनाओं पर काम कर रही है। जिन्हें प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत पहुंचाई है।

You missed

error: Content is protected !!