राजनांदगांव। शहर के युवा नेता मोहन सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। इसके पहले श्री सिन्हा शिवसेना जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने शिवसेना वरिष्ठ पदाधिकारी को अपना त्यागपत्र दिया था। 22 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन में राजनांदगांव पहुंचे मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्री सिन्हा को भाजपा में प्रवेश दिलाया गया। गौरतलब है कि शहर के राजीव नगर वार्ड में निवास करने वाले श्री सिन्हा लंबे समय से जन सेवा का कार्य करते आ रहे हैं। यही वजह थी कि उन्हें शिवसेना में जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद दिया गया था। शिवसेना में रहते हुए श्री सिन्हा ने लोकहित से जुड़े कई मामलों को उठाया और उनका समाधान किया। श्री सिन्हा को राजीव नगर वार्ड पार्षद का प्रबल दावेदार माना जाता है। बीते वर्षों में श्री सिन्हा पार्षद चुनाव भी लड़ चुके हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा में प्रवेश होने के साथ ही उनके मनोबल में वृद्धि हुई है। वे आगे और बेहतर ढंग से समाज सेवा का कार्य करते रहेंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर उनका समाधान करवाते रहेंगे।
