IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आज दिनांक 22 मार्च 2024 को राजनांदगांव आ रहे है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद वैष्णव समाज के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वैष्णव समाज के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से राजगामी संपदा के भावी अध्यक्ष के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद राजगामी संपदा का अध्यक्ष मनोनीत नहीं किया गया है। वैष्णव समाज राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद के लिए समाज के ही पदाधिकारी को मनोनीत करने की मांग कर रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग की जा चुकी है।

You missed

error: Content is protected !!