IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर प्रभारी यातायात शाखा, निरी. श्री अजय खेस, निरी. नवरतन कश्यप द्वारा 50 ई-रिक्शा चालकों को यूनिक नंबर जारी किया गया। पूर्व में भी 500 टेम्पो/आटो को यूनिक नंबर जारी किया गया है। अब ई-रिक्शा को यूनिक नंबर जारी किया जा रहा है। यूनिक नंबर जारी करने का उद्देश्य यात्रियों के सुविधाओं के नजरियें से किया गया है। ई-रिक्शा में यात्रा करने वाले यात्रियों को वाहन का नंबर एवं कौन से वाहन है, के बारे मे जानकारी नही रहता है, उस यूनिक नंबर के माध्यम से उस वाहन के बारे मे आसानी से पता लगाया जा सकता है। साथ ही आम जनता को यूनिक नंबर के बारे जानने जागरूक होना जरूरी है, कि जिस वाहन में यात्रा कर रहे है उसका यूनिक नंबर क्या है एवं यूनिक नंबर देखकर ही टेम्पो, आटो, मैजिक एवं ई-रिक्शा में यात्रा करें। साथ ही सभी टेम्पो, आटो, मैजिक एवं ई-रिक्शा चालकों को हिदायत दिया गया कि सवारी बिठाने के पहले यात्रियों को अपने यूनिक नंबर से अवगत कराने पश्चात ही सवारी बिठाये। यात्रियों द्वारा अपना कीमती सामान वाहन में भूलने पर यूनिक नंबर के माध्यम से उस वाहन का सम्पूर्ण जानकारी यातायात कार्यालय से ली जा सकती है। सभी ई-रिक्शा चालक यातायात कार्यालय से यूनिक प्राप्त करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें।

You missed

error: Content is protected !!