IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। डड़सेना कलार समाज, कबीरधाम के तत्वावधान में समाज को सुशिक्षित, सुसंस्कृत व विचारवान बनाने की दिशा में काम कर रहें समाज के शिक्षकों का कलार समाज द्वारा जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल द्वारा शॉल श्रीफल,सम्मानपत्र व स्मृती चिन्ह् भेंटकर ‘शिक्षक रत्न’ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि धनवेन्द्र जायसवाल ने कहा समाज के सर्व अधिकारी कर्मचारीगण को समाज हित में कार्य करने होंगे। तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता हैं।इस अवसर पर कलार समाज के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज का उन्नति का आधार होता हैं।तथा शिक्षक के बिना कोई भी समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं हैं।समाज के द्वारा समाज को सुमति के मार्ग में लाने के लिये गुरुजन की समाज में सक्रिय भूमिका होगी साथ ही विचारवान शिक्षित युवा को समाज में बड़ी जिम्मेदारी जी जायेगी ।समाज में नारी शक्ति दो कुल क़ो तारती है इसलिए बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया जायेगा और समाज में प्रतिभावान् छात्र-छात्राओं को उनके मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रतिवर्ष सम्मान किया जायेगा,साथ ही शिक्षक को उनके विधा पर छात्रों को विशेष योग्यता दिलाने पर सम्मानित किया जाएगा।

समाज में प्रमुख रूप से सम्मान पाने वाले शिक्षक में रूपचंद जायसवाल, रवि सिंहा, उषा जायसवाल, सत्तूराम,रोहित जायसवाल,रामकुमार सिन्हा, उमराव डडसेना,श्रवण सिन्हा,रूपराम,भानुराम, मायाराम ,संजय,गोकुल जायसवाल,कावेरी जायसवाल,भाग्यलक्ष्मी, गणेश,प्रमोद निरंजन, आदि को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार अभिनव प्रयोग समाज सेवा के लिये शिक्षक रत्न से नवाजा गया।


उक्त अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री उमराव डड़सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष आत्माराम जायसवाल, गजेन्द्र जायसवाल, अवध राम जायसवाल, खेलूराम जायसवाल, पंडरिया से बृजनंदन जायसवाल, कवर्धा से बद्री जायसवाल व समेत जिला संरक्षक रमेश जायसवाल, गुलाब जायसवाल, , धनीराम जायसवाल, सालिकराम जायसवाल, गणेश जायसवाल, पुनाराम जायसवाल के साथ समाज के सभी लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!