IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से निवेदन किया है कि आगामी लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के लिए अभिषेक सिंह को प्रत्याशी बनाया जाए। जिससे कि पूरा लोकसभा क्षेत्र विकास पथ पर अग्रसर हो सके।
श्री निर्वाणी ने कहा कि इसके पूर्व 2014 से 2019 तक श्री अभिषेक सिंह राजनांदगांव क्षेत्र के सांसद रहे थे, उस दौरान क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हुआ था। ऊर्जावान सांसद के रूप में अभिषेक सिंह ने न केवल दिग्विजय स्टेडियम का निर्माण करवाया बल्कि मेडिकल कॉलेज एवं कवर्धा क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया था। लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय एवं हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने का कार्य तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह ने किया था। कई ट्रेनों का स्टॉपेज भी अभिषेक सिंह जी के प्रयास से हुआ था।फ्लाईओवर को ऊपर उठाने का कार्य भी अभिषेक सिंह के प्रयासों के कारण सिर्फ राजनांदगांव में ही हुआ। लोकसभा क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प बायपास रोड, 100 बिस्तर अस्पताल इत्यादि कई उपलब्धियां अभिषेक सिंह ने अपने कार्यकाल में तय की थी। जनसंघ से जुड़े हुए रामकृष्ण निर्वाणी के सुपुत्र मनोज निर्वाणी ने अपनी लोकसभा में दावेदारी प्रस्तुत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्रियों से मुलाकात की थी। परंतु मनोज निर्वाणी ने कहा कि जब उन्होंने अभिषेक सिंह के विकास कार्यों का विश्लेषण किया तो पाया कि अगर पुनः उन्हें संसद का मौका दिया जाए तो पूरे लोकसभा क्षेत्र का विकास होगा। इसलिए वे ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व के धनी अभिषेक सिंह के पक्ष में अपनी दावेदारी वापस लेते हैं।

error: Content is protected !!