IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उन्नीसवें दिन पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में प्र.आर. तेजकुमार किस्पोट्टा द्वारा यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से शहर में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करते मोहारा, हल्दी घाट, फरहद, पेण्ड्री मंडई, ठाकुरटोला मंडई, भाठागांव, गठुला, बोरी, तिलई साप्ताहिक बाजार भ्रमण कर आम जन को यातायात नियमों का पालन करने प्रचार-प्रचार किया गया।
दिनांक 03, 04 एवं 05 फरवरी को परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाये। साथ ही आवश्यक दस्तावेज 10वी या 08 वी मार्कशीट या पेन कार्ड, लोकल आईडी प्रूफ-आधार कार्ड या राशन कार्ड, 01 पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है।

error: Content is protected !!