कबीरधाम पुलिस द्वारा शहीद कप प्रो साॅफ्ट बाल क्रिकेट मैच का आयोजन
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा शहीद कप प्रो साॅफ्ट बाल क्रिकेट मैच का आयोजन कबीरधाम के करपात्री स्कूल मैदान में किया जा रहा है।जिसमें आज दिनांक 17/01/24 को प्रथम मैच गरियाबंद पुलिस एवं बेमेतरा पुलिस टीम के मध्य खेला गया।जिसमें टाॅस जीत कर गरियाबंद ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।गरियाबंद की ओर से ओपनर बैट्समैन कमल सिंह ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 30 बालों पर 6छक्के और 4चौके की मदद से शानदार 64 रन बनाएं जिसकी बदौलत गरियाबंद की टीम ने 129 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया।जवाब में बेमेतरा की टीम ने भी शानदार शुरुआत करते हुए दोनों ओपनर बल्लेबाज मनीष सिंह 26 बालों पर 48 रन और सुरेश माहिरे 15 गेंद पर 45 रन के दम पर बेमेतरा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 7 विकेट से मैच में जीत दर्ज किया।जिसमें बेमेतरा की ओर से शानदार एवं आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले मुकेश माहिरे को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
*दुसरा मैच*
इसी प्रकार आज का दूसरा मैच में जीपीएम और कोंडागांव पुलिस के मध्य खेला गया।जीपीएम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक कुमार के शानदार शुरुआत के दम पर 120 रन बनाएं।जवाब में कोंडागांव की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए राकेश मंडावी और दीपेश यादव के बदौलत 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया गया।कोंडागांव की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले राकेश कुमार मंडावी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
*तीसरा मैच*
वहीं आज के तीसरे और अंतिम मैच में बेमेतरा वर्सेस कोंडागांव पुलिस के मध्य खेला गया।जिसमें कोंडागांव की टीम ने टाॅस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कोंडागांव की ओर से ओपनर बैट्समैन राकेश मंडावी ने शानदार शुरूआत करते हुए 14 छक्के एवं 3चौकों की मदद से 104 रन बनाते हुए अपने टीम को 154 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।जवाब में बेमेतरा की पुलिस टीम मुकेश कुमार 33 रन एवं श्रवण चंद्राकर के बल्लेबाजी के दम पर अच्छी शुरुआत के बावजूद 113रन ही बना सके और 41रनो से हार का सामना करना पड़ा।शानदार 104 रन बनाने वाले कोंडागांव के बल्लेबाज राकेश कुमार मंडावी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।


